पूर्व मुख्यमंत्री बिन्देशवरी दुबे की 31 पुण्यतिथि मनाई गई।

IMG 20250120 WA0139

ब्यूरो अशोक शर्मा।

महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात मजदूर नेता, पूर्व मुख्यमंत्री बिन्देशवरी दुबे की 31 वीं पुण्यतिथि गया के स्थानीय अनुग्रह नारायण रोड स्थित दुबे आश्रम में मनाई गई।
सर्वप्रथम बिन्देशवरी दुबे के चित्र पर माल्यार्पण के पाश्चात्य उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर उपस्थित बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, ओंकार नाथ सिंह, दामोदर गोस्वामी, प्रद्युम्न दुबे, विपिन बिहारी सिन्हा, कुंदन कुमार, युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार,मोहम्मद समद,, टिंकू गिरी, शिव कुमार चौरसिया, सकलदेव यादव , बिंदा यादव, श्रीकांत शर्मा आदि ने कहा कि स्व बिन्देशवरी दुबे एक अति साधारण घर में पैदा लेकर स्वतंत्रता आंदोलन में भारत छोड़ो आंदोलन की भोजपुर जिला में अगुआई करने वाले सूबे के मुख्यमंत्री के रूप में 1985 से 1988 तक अपने तीन वर्षों के कार्यकाल में असामाजिक तत्वों, आतंकवादियों से निपटने के लिए ऑपरेशन ब्लैक पैनथर शुरू किए थे।
नेताओ ने कहा कि स्व बिन्देशवरी दुबे मुख्यमंत्री के अलावे केंद्र में कानून, न्याय तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री के रूप में भी उल्लेखनीय कार्य किए थे।
नेताओ ने कहा कि स्व विंन्देशवरी दुबे ने गया जिला में नवोदय विद्यालय सहित यहां के चहुंमुखी विकास पर काफी ध्यान दिए थे।